प्रतापगढ़: जिला जज ने पट्टी ग्राम न्यायालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
पट्टी स्थित ग्राम न्यायालय का जिला न्यायाधीश मोहम्मद शाहिद ने किया आकस्मिक निरीक्षण। उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्चना त्रिपाठी भी साथ रही। यहां उन्होंने न्यायालय की न्यायिक गतिविधियों व फाइलों के रखरखाव तथा कामकाज की समीक्षा की। तथा उसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। ग्राम न्यायालय की विसंगतियों से अवगत कराया गया।