प्रतापगढ़: मिर्जापुर चौहरी गांव के पास बुलेट चालक को स्कार्पियो चालक ने मारी टक्कर, प्रतापगढ़ रेफर
प्रतापगढ़ जनपद की मिर्जापुर चौहरी गांव के बुलेट मोटर साइकिल से प्रयागराज की तरफ जा रहे चालक को पीछे से तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे जहां बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चालक को काफी चोटे आ गई। सड़क पर गिरकर बुलेट चालक बेहोश हो गया था। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चालक प्रयागराज की तरफ भाग निकला। घायल बुलेट चालक को इलाज के लिए ले जाया गया।