नवाबगंज: बाराबंकी में ऑटो पर चालक का नाम और नंबर अंकित, महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति टीम की पहल
बाराबंकी में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की गई है। गुरुवार को दोपहर करीब 4 बजे थाना कोतवाली नगर टीम ने नगर क्षेत्र में चलने वाले कुछ ऑटो रिक्शा पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर की गई।इस कदम का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।