नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर जोर
बाराबंकी पुलिस ने गुरुवार करीब 1 बजे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए "मिशन शक्ति फेज-05" के तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।