देवबंद: नागल में भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष के कार्यालय का हुआ शुभारंभ, जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन
नागल के रेलवे रोड पर भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी ने संगठन की युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। ईस दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसान व मजदूर हित की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना है तो संगठन मजबूती पर बल देना होगा। उन्होंने कहा कि किसान की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि वे कर्ज में डूबता जा रहा है।