लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में एक निजी होटल के सामने बंद दुकान और घर पर चोरों ने किया हाथ साफ
नगर थाना क्षेत्र के पुराने बाजार मुख्य मार्ग स्थित एक निजी होटल के सामने बंद पड़े दुकान समेत घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की जानकारी दुकानदार के वापस आने के बाद शुक्रवार की संध्या मिली। जिसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई और सूचना पाते ही शुक्रवार की संध्या 7:17 पर नगर थाना पुलिस घटना पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।