लखीसराय: बसुआचक सहित जिले के 4 जगहों से उत्पाद पुलिस ने 2 तस्करों और 4 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शुक्रवार की अपराह्न 5:03 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक चानन थाना क्षेत्र के बसुआचक से 12 लीटर महुआ शराब के साथ छोटू मांझी को गिरफ्तार किया गया. वही हलसी थाना क्षेत्र के धनमा से 9 लीटर महुआ शराब के साथ तनकू मांझी को गिरफ्तार किया गया. हलसी थाना के सिंहपुर से 3 तथा वीरुपुर थाना क्षेत्र के पाली से 1 शराबी को गिरफ्तार किया गया.