लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित एनआईसी के सभागार में निजी विद्यालय के संचालकों की बैठक का किया गया आयोजन
जिला मुख्यालय परिसर स्थित एनआईसी के सभागार में शुक्रवार की दोपहर 3:30 पर जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी की अधयक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के निजी विद्यालय के संचालक मौजूद रहे। बैठक में विद्यालय संचालकों को यातायात नियमों को लेकर विस्तृत तौर पर चर्चा परिचर्चा की गई।