लखीसराय: बालगुदर संग्रहालय परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन, डीएम ने किया दीप प्रज्वलन
सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर में पूर्वाह्न 10:30 पर सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सरकार के सभी विभागीय योजनाओं की विशेष जानकारी साझा करने एवं योजनाओं के संबंध में प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन डीएम मिथलेश मिश्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।