लखीसराय: भारत स्वाभिमान के तहत निःशुल्क पतंजलि योग कक्षा का हुआ शुभारंभ, कई लोग रहे उपस्थित
प्रभात चौक के समीप शुक्रवार 11 बजे पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में भारत स्वाभिमान के तहत निःशुल्क योग क्लास का उद्घाटन किया गया। जहां उपस्थित योगगुरु अरविंद कुमार भारती ने बताया कि इस सभागार में नियमित रूप से सुबह दो घंटे का निःशुल्क योग क्लास का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इच्छुक महिला पुरुष शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे।