लखीसराय: शहर के नया बाजार जमुई मोड़ के समीप वाहन की चपेट में आने के कारण घायल हुआ एक वृद्ध, अस्पताल में कराया गया भर्ती
शहर के नया बाजार जमुई मोड़ के समीप वाहन की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल वृद्ध का उपचार किया गया घायल वृद्ध की पहचान पिपरिया थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी तारिणी ठाकुर के 62 वर्षीय पुत्र शंकर ठाकुर के रूप में की गई।