दमोह: कलेक्ट्रेट में सख्ती: बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और HSRP नंबर प्लेट गाड़ियों के अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगा प्रवेश
Damoh, Damoh | Jul 31, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर शुक्रवार से विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट या हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने जानकारी दी।