➡️ नेशनल लोक अदालत में जिले में 4709 प्रकरणों का किया गया निराकरण
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला सागर श्री एम. के. शर्मा के मार्गदर्शन में एवं श्री विवेक सिंह रघुवंशी, विशेष न्यायाधीश एवं समन्वयक नेशनल लोक अदालत सागर के निर्देशन में आज दिनांक 12.09. 2026 को जिला एवं तहसील स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन संपंन हुआ। जिला मुख्यालय सागर पर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे एडीआर सेंटर भवन जिला न्यायालय परिसर सभागार में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय सागर द्वारा भाँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर श्री आशुतोष मिश्र, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सागर, श्री विवेक सिंह रघुवंशी, विशेष न्यायाधीश एवं समन्वयक नेशनल लोक अदालत एवं सचिव जिला अधिवक्ता संघ, न्यायायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पक्षकारगण सम्मिलित हुए। न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री अंकित श्रीवास्तव, ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 48 खण्डपीठों का गठन किया गया था, जिसमें आपराधिक शमनीय प्रकरण, सिविल प्रकरण, धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत प्रकरण, मोटर दुर्घटना, क्षतिपुर्ति दावा प्रकरण, रजिस्व प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, विद्युत, जल एवं संपत्तिकर संबंधी प्रकरणों, बीएसएनएल तथा बैंकों के वसूली से संबंधित निराकरण
हेतु प्रस्तुत किए गये। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 4709 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें मोटर दुर्घटना क्षतिपुर्ति दावा के 151 एनआई एक्ट के 195, फौजदारी / अपील 620 वैवाहिक प्रकरण 140 दीवानी प्रकरण 53 विद्युत प्रकरण 185 एवं अन्य प्रकरण 346 है।
नेशनल लोक अदालत में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कुल 2333 प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया गया है। इस प्रकार इस नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित एवं प्रीलिटीगेशन के कुल 7042 प्रकरणों का निराकरण आपसीराजानामा के आधार पर किया गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar