इटाढ़ी: बगहीं गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
Itarhi, Buxar | May 8, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बगहीं गांव में बीती रात एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बगहीं गांव निवासी प्रमोद राम की 23 वर्षीय पत्नी काया देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।