बिहारीगंज: स्वच्छता ही सेवा अभियान में बच्चों ने लिया स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प
बिहारीगंज में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत स्कूल कैंपेन आयोजित हुआ। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध और क्विज प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों को गीला-सूखा समेत अलग-अलग कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य पार्षद नीतू देवी और कार्यपालक पदाधिकारी मनीला राज ने स्वच्छता का संदेश दिया