योग सप्ताह के अंतर्गत जिला जेल में निरूद्ध बंदीगण के लिए किया गया योग अभियान का शुभारंभ
---
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में जिला जेल टीकमगढ़ में जेल में निरूद्ध बंदीगण के तन मन स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग सप्ताह (15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक) के अंतर्गत जेल में निरूद्ध बंदियों के लिए योग अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से जिला जेल टीकमगढ़ में आज 15 जून 2026 को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मुख्य संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया जी के करकमलों द्वारा केन्द्रीय जेल, जबलपुर से किया गया। जेल में योग शिविर का आयोजन कैदियों के लिए एक सकारात्मक गतिविधि है, जिसका उद्देश्य उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है, जो कैदियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश, टीकमगढ़ श्री अशरफ अली, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, न्यायाधीश श्री मुदित लटौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जेल अधीक्षक श्री यजुवेन्द्र बाघमारे, जेलर श्री ए.के. शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ एवं जिला जेल टीकमगढ़ का स्टाफ तथा अधिक संख्या में बंदीगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah
2 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026