Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image

ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय टीम के सदस्यों द्वारा शिलालेख/पांडुलिपियों को किया गया सूचीबद्ध ---- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत आज जिला स्तरीय टीम के सदस्य श्री व्ही के मेहरा एवं जिला पंचायत जिला परियोजना अधिकारी श्री मनीष जैन, एईजीएम श्री अनुपम दीक्षित द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलालेख/पांडुलिपियों को सूची बद्ध करने हेतु क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान माडूमर में शिलालेखों का अवलोकन किया गया। साथ ही अजनौर जैन मंदिर में 25 पांडुलिपियां पंजीकृत की गईं। इसी प्रकार ग्राम गुदनवारा में श्री क्षत्रपाल सिंह सोलंकी के यहां से 4 प्राचीन पांडुलिपियां पंजीकृत की गईं। ज्ञातव्य है कि ज्ञान भारतम अभियान के तहत जिला प्रशासन ने निजी क्षेत्र में संधारित पांडुलिपियों को भी ज्ञान भारत मिशन के अंतर्गत संरक्षित और डिजिटाइजेशन कराने में कदम आगे बढ़ाया है। इसी प्रक्रिया में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने विभिन्न माध्यमों से व्यक्तियों और संस्थाओं से अपील की थी कि वह सभी अपने पास संधारित पांडुलिपियों को उपलब्ध कराएं ताकि उनको डिजिटली संगृहीत कर सकें। अभियान अंतर्गत पांडुलिपियों को कहीं भी ले जाया नहीं जाएगा, जहां वे हैं उसी स्थान पर जाकर उनकी लिस्टिंग की जाएगी, उसके उपरांत अगले चरण में संबंधित संस्था के विशेषज्ञ आकर उन पांडुलिपियों का अवलोकन करेंगे और अगर उनकी स्थिति जीर्ण शीर्ण है तो उनको संरक्षित करेंगे तथा उनको स्कैन करके डिजिटाइज करेंगे और जिस व्यक्ति/संस्था/धार्मिक प्रतिष्ठान के पास पांडुलिपि संधारित है उसी व्यक्ति के नाम से इनको डिजिटाइज्ड किया जाएगा, पांडुलिपियों को कहीं ले जाया नहीं जाएगा, वे उसी स्थान पर रहेंगी जहां संधारित हैं केवल उनको स्कैन किया जाएगा। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमारे प्राचीन भारत की बौद्धिक समृद्धि इन्हीं पांडुलिपियों में संधारित है। अगर हम अधिक से अधिक पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम् एप के माध्यम से डिजिटाइज कराएंगे तो भविष्य में आने वाली युवा पीढ़ी इस पर रिसर्च करके देश को एक नई दिशा में ले जाने और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर होगी। इसीलिए सभी संस्थाएं, मंदिर, संग्रहालय और निजी व्यक्ति इसमें आगे आकर सहयोग करें। प्रशासन उनकी लिस्टिंग करने में सहयोग करेगी या फिर वे खुद भी ज्ञान भारतम एप के माध्यम से स्वयं भी लिस्ट कर सकते हैं। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

3 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

MORE NEWS

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर श्रेया मानव कल्याण वृद्धाश्रम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
---
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर श्रेया मानव कल्याण वृद्धाश्रम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित नियमों, अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट किए गए।
इस अवसर पर उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग श्री सौरभ तिवारी द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय, भोपाल से प्राप्त मृगनयनी एंपोरियम की चादरों का वितरण वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को किया गया। चादर वितरण के दौरान वरिष्ठजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर श्रेया मानव कल्याण वृद्धाश्रम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित --- अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर श्रेया मानव कल्याण वृद्धाश्रम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित नियमों, अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट किए गए। इस अवसर पर उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग श्री सौरभ तिवारी द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय, भोपाल से प्राप्त मृगनयनी एंपोरियम की चादरों का वितरण वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को किया गया। चादर वितरण के दौरान वरिष्ठजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

योग सप्ताह के अंतर्गत जिला जेल में निरूद्ध बंदीगण के लिए किया गया योग अभियान का शुभारंभ
---
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में जिला जेल टीकमगढ़ में जेल में निरूद्ध बंदीगण के तन मन स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग सप्ताह (15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक) के अंतर्गत जेल में निरूद्ध बंदियों के लिए योग अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से जिला जेल टीकमगढ़ में आज 15 जून 2026 को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मुख्य संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया जी के करकमलों द्वारा केन्द्रीय जेल, जबलपुर से किया गया। जेल में योग शिविर का आयोजन कैदियों के लिए एक सकारात्मक गतिविधि है, जिसका उद्देश्य उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है, जो कैदियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश, टीकमगढ़ श्री अशरफ अली, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, न्यायाधीश श्री मुदित लटौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जेल अधीक्षक श्री यजुवेन्द्र बाघमारे, जेलर श्री ए.के. शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ एवं जिला जेल टीकमगढ़ का स्टाफ तथा अधिक संख्या में बंदीगण उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

योग सप्ताह के अंतर्गत जिला जेल में निरूद्ध बंदीगण के लिए किया गया योग अभियान का शुभारंभ --- म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में जिला जेल टीकमगढ़ में जेल में निरूद्ध बंदीगण के तन मन स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग सप्ताह (15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक) के अंतर्गत जेल में निरूद्ध बंदियों के लिए योग अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से जिला जेल टीकमगढ़ में आज 15 जून 2026 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मुख्य संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया जी के करकमलों द्वारा केन्द्रीय जेल, जबलपुर से किया गया। जेल में योग शिविर का आयोजन कैदियों के लिए एक सकारात्मक गतिविधि है, जिसका उद्देश्य उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है, जो कैदियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश, टीकमगढ़ श्री अशरफ अली, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, न्यायाधीश श्री मुदित लटौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जेल अधीक्षक श्री यजुवेन्द्र बाघमारे, जेलर श्री ए.के. शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ एवं जिला जेल टीकमगढ़ का स्टाफ तथा अधिक संख्या में बंदीगण उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

स्वच्छता सर्वेक्षण एवं नाला /नाली सफाई  अभियान के तहत
वर्षा काल के पूर्व वार्ड नं. 21 में स्थित नाले पर चल रहे नाला सफाई का किया निरीक्षण
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा के द्वारा आज स्वच्छता सर्वेक्षण  एवं नाला /नाली सफाई अभियान के तहत
वर्षा काल के पूर्व वार्ड नं. 21 में स्थित वृंदावन तालाब से निकलने बाले नाले पर कौशलपूरी कॉलोनी में चल रहे नाला सफाई का निरीक्षण  किया गया। साथ ही वर्तमान में वर्षा के पूर्व नाले की सफाई जेसीबी मशीन के माध्‍यम से कराई  जा रही है नालेे की सफाई के संबंध में ठेकेदार को समय सीमा कार्य मे कार्य पूर्ण  कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैा  

वार्ड 21 बुलेट एजेंसी के पास की लगभग 100 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 26 राधा कृष्ण स्कुल के पास की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 22-23 पतंगी साहू की गली की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई।
वार्ड 01 पुरानी टिहरी की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। राजमहल रोड पर नाली निर्माण से पूर्व नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 12 नूतन बिहार कॉलोनी की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 25 कुमारयाना मुहल्ला की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। पुराना बस स्टैंड नालियों की लगभग 200 मीटर सफाई करायी गई  तथा अन्य वार्डो मे भी नालियों की सफाई करायी गई एवं कचरा तत्काल उठवाया गया।

#JansamparkMP 
#nagarpalikatikamgarh 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

स्वच्छता सर्वेक्षण एवं नाला /नाली सफाई अभियान के तहत वर्षा काल के पूर्व वार्ड नं. 21 में स्थित नाले पर चल रहे नाला सफाई का किया निरीक्षण -- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा के द्वारा आज स्वच्छता सर्वेक्षण एवं नाला /नाली सफाई अभियान के तहत वर्षा काल के पूर्व वार्ड नं. 21 में स्थित वृंदावन तालाब से निकलने बाले नाले पर कौशलपूरी कॉलोनी में चल रहे नाला सफाई का निरीक्षण किया गया। साथ ही वर्तमान में वर्षा के पूर्व नाले की सफाई जेसीबी मशीन के माध्‍यम से कराई जा रही है नालेे की सफाई के संबंध में ठेकेदार को समय सीमा कार्य मे कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैा वार्ड 21 बुलेट एजेंसी के पास की लगभग 100 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 26 राधा कृष्ण स्कुल के पास की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 22-23 पतंगी साहू की गली की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 01 पुरानी टिहरी की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। राजमहल रोड पर नाली निर्माण से पूर्व नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 12 नूतन बिहार कॉलोनी की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। वार्ड 25 कुमारयाना मुहल्ला की लगभग 200 मीटर नाली की सफाई करायी गई। पुराना बस स्टैंड नालियों की लगभग 200 मीटर सफाई करायी गई तथा अन्य वार्डो मे भी नालियों की सफाई करायी गई एवं कचरा तत्काल उठवाया गया। #JansamparkMP #nagarpalikatikamgarh #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

जनपद पंचायत स्तर पर जनकल्याण एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित
----
कलेक्टर श्री विवेेेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जनपद पंचायत टीकमगढ़ एवं बल्देवगढ़ में 15, 16 एवं 17 जून 2026 को जनकल्याण एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाने हैं। इसीक्रम में आज जनपद पंचायत टीकमगढ़ सहित बल्देवगढ़ में जनकल्याण एवं शिकायत निवारण शिविरों का शुभारंभ हुआ। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए पहुंचे।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनका त्वरित निराकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना एवं नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, विद्युत तथा अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत टीकमगढ़ एवं बल्देवगढ़ में 16 एवं 17 जून 2026 को तथा जनपद पंचायत जतारा एवं पलेरा में 16, 17 एवं 18 जून 2026 को जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जनपद पंचायत स्तर पर जनकल्याण एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित ---- कलेक्टर श्री विवेेेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जनपद पंचायत टीकमगढ़ एवं बल्देवगढ़ में 15, 16 एवं 17 जून 2026 को जनकल्याण एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाने हैं। इसीक्रम में आज जनपद पंचायत टीकमगढ़ सहित बल्देवगढ़ में जनकल्याण एवं शिकायत निवारण शिविरों का शुभारंभ हुआ। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनका त्वरित निराकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना एवं नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, विद्युत तथा अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत टीकमगढ़ एवं बल्देवगढ़ में 16 एवं 17 जून 2026 को तथा जनपद पंचायत जतारा एवं पलेरा में 16, 17 एवं 18 जून 2026 को जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026