गिरिडीह: गिरिडीह अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रकाश सहाय का ऐलान, यह सत्र होगा अंतिम, अगली बार नहीं लड़ेंगे चुनाव
गिरिडीह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने शुक्रवार को 2 बजे अगले सत्र में चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। इन्होंने कहा कि इस सत्र का चुनाव उनका आखिरी चुनाव है। इसके बाद वे कभी अधिवक्ता संघ का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में इन्होंने कई समस्याओं को हल किया है। लेकिन कुछ समस्या अभी बाकी है।