गिरिडीह: झारखंड आजीविका कर्मचारी संघ ने भंडारीडीह में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया, मांगों को लेकर आंदोलन तेज
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, जिला इकाई ने शुक्रवार को 2 बजे से भंडारीडीह रोड के राजा बांग्ला कैंपस स्थित कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया।इस दौरान जेएसएलपीएस के एल-5 से एल-8 तक के कर्मियों के लिए छह सूत्री मांगें सरकार के समक्ष रखी गई। संघ ने स्पष्ट कहा है कि वर्षों से उठाई जा रही मांगें अभी तक अधूरी हैं।