गिरिडीह: नगर निगम चुनाव में डिप्टी मेयर को लेकर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना जताई
नगर निगम के चुनाव में डिप्टी मेयर को लेकर भाकपा माले नेता ने हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना जताई है। शुक्रवार को 5 बजे इन्होंने शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय से बयान जारी किया। कहा नगरनिगम चुनाव में डिप्टी मेयर को यदि वार्ड पार्षद चुनेंगे तो हॉर्स ट्रेडिंग जम कर होगा। इस निर्णय को इसलिए लाया जा रहा है ताकि कंट्रोलिंग किसी ओर का रहे,पॉवर किसी और के पास रहे।।