गिरिडीह: प्रयास कार्यक्रम के तहत अहिल्यापुर मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न गांवों में किया कैंपेन
प्रयास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की सुबह 10 बजे से अहिल्यापुर स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने अहिल्यापुर ऊपर टोला समेत विभिन्न गांव में कैंपेन किया। कहा प्रयास कार्यक्रम शिक्षा विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और उनकी पढ़ाई में रूचि बनाये रखने के लिए लागु किया गया एक प्रयास है।