राजमहल: उधवा प्रखंड कार्यालय में टास्क फोर्स की बैठक, विशेष टीकाकरण अभियान पर हुई चर्चा
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मी उपस्थित हुए।