बछवारा: बछवारा प्रखंड के धर्मपुर गांव में सड़क पर पुलिया निर्माण में अनियमितता, स्थानीय लोग आक्रोशित
बछवारा प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव के समीप सड़क पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है।निर्माण कार्य में जुटी कंपनी के द्वारा मानकों को पूर्ण रूप से पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं।लोग रविवार को दिन के ग्यारह बजे पुलिया के पास पहुंचकर काफी आक्रोशित दिखे।लोगों ने कई गंभीर आरोप भी लगाया और अधिकारी से जांच की मांग किया।