बछवारा: बछवारा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया
बछवारा थाना की पुलिस ने थाना अंतर्गत दो अलग-अलग क्षेत्र से फरार दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसमें एक गिरफ्तारी भरौल गांव से हुई है और दूसरी गिरफ्तारी शिबू टोल गांव से हुई है।दोनों के ऊपर थाना में मामला दर्ज है।यह गिरफ्तारी शुक्रवार को सुबह नौ बजे के करीब की गई है।दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेजा गया।