सोनपुर मेले में खाद्य कारोबारियों को दिया गया FOSTAC प्रशिक्षण!
मेले में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विक्रेताओं, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के उचित रख-रखाव एवं प्रसंस्करण की जानकारी दी गई। साथ ही मोटापा, बीपी एवं शुगर से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की शपथ दिलाई गई।
#SonpurMela2026 #FoodSafety #FOSTAC #जिला_प्रशासन_सारण
Saharsa, Bihar | Nov 26, 2026