देवसर: ग्राम भभोरा में युवा आदर्श क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
ग्राम भभोरा में युवा आदर्श क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भभोरा में युवा आदर्श क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से हुआ। शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम के द्वारा खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित किया गया साथ ही कहा गया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है।