देवसर: अमलोरी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस पर भव्य परेड, शस्त्रों व अग्निशमन सुरक्षा का हुआ प्रदर्शन
अमलोरी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस पर भव्य परेड, शस्त्रों व अग्निशमन सुरक्षा का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर एनसीएल अमलोरी परियोजना के एरिया महाप्रबंधक आलोक कुमार ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों और कार्यरत अधिकारियों, सदस्यों व उनके पारिवारिक सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सीआईएसएफ जवान तन मन से समर्पित होकर राष्ट्रधर्म निभाते हैं।