देवसर: ग्राम मोक्खा टोला में विवेचना में लगे प्रधान आरक्षक पर हुआ जानलेवा हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
बरगवां थाना में पदस्त एक प्रधान आरक्षक पर विवेचना के दौरान जानलेवा हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देश पर बरगवां निरीक्षक ने आरोपी व्यक्ति को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।