देवसर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई।सिहावल विधानसभा क्षेत्र 78 के विधायक विश्वामित्र पाठक की अध्यक्षता एवं SDM अखिलेश सिंह, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सीएल सिंह, जनपद पंचायत देवसर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव तिवारी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।