मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतनपुरा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
स्व. श्री गजेंद्र सिंह के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि
आगर मालवा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दोपहर में राजस्थान के झालावाड़ जिले में सुसनेर विधायक भैरव सिंह बापू के ग्राम रतनपुरा में उनके निज निवास पहुंचकर सुसनेर के विधायक भैरों सिंह परिहार बापू के सुपुत्र गजेंद्र सिंह बबलू बना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय गजेंद्र सिंह बबलू बना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक गरोठ चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक आगर माधव सिंह मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, मयंक राजपूत, प्रेम नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत, एसडीएम कमल मंडलोई एसडीओपी नीलम बघेल एवं आगर तथा झालावाड़ जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को ढांढस बंधाया।
श्री मालवीय ने रतनपुरा पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं