पुलिस ने 36 घंटे में किया चोरी का खुलासा, कुख्यात नकबजन गिरफ्तार
मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने कृषि दवाई की दुकान में हुई चोरी का 36 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी सोनू उर्फ सोहनलाल मोगिया (35) निवासी नई आबादी अफजलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान का गल्ला तोड़कर 1.19 लाख रुपए नकद, इलेक्ट्रिक तौल कांटा, मोबाइल और स्प्रे पंप चोरी कर ले गया था। पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त फावड़ी और दराता भी जब्त किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या, लूट, नकबजनी सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी विकास गेहलोत और उनकी टीम ने की।
#MandsaurPolice #AfzalpurPolice #TheftSolved #BurglarArrested #MPPolice #CrimeNews #Mandsaur