पटियाली: गंजडुंडवारा के ग्राम मोतीनगर में बच्चों को बचाने पहुंचे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, दो के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव मोतीनगर में बच्चों के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। हरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अनिल और संतोष ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।