कौंच: कोंच तहसील क्षेत्र में 5 दिनों से लगातार बारिश बनी आफत, खेतों में डूबी तिल की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
Konch, Jalaun | Aug 20, 2026 कोंच क्षेत्र में पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से तिल की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से मंगरा, परैथा, ढाड़ी, इमलौरी समेत कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए हैं। किसानों ने गुरुवार 2 बजे बताया कि कोंच क्षेत्र में एक हजार बीघे से अधिक में बोई गई तिल की फसल प्रभावित हुई है। नदीगांव क्षेत्र में भी तिल की फसल में नुकसान हैं।