Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image
image
image

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने थाना पिछोर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिनांक 02.06.2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पिछोर आंतर्गत थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके दौरान थाने के रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण रजिस्टरों, माल खाना, हावालात आदि को चैक किया एवं थाना परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना पिछोर पहुंचकर संधारित रिकॉर्ड का निरीक्षण करते हुए थाने पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अपराधियों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा थाने का औचक निरीक्षक करते हुए थाने पर आने वाले फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करने एवं उसकी समस्या के निदान के लिये तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराने, थाने में आगंतुकों के बैठने एवं उनके पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, थानो की हवालात में उचित सुरक्षा व्यवस्था करने, थाना क्षेत्र के वारंटियों पर कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक वारंट तामील कराने एवं थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिये अपराधियों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। #ShivpuriPolice #SPInspection #PichorThana #MPPolice

Pichhore, Shivpuri | Jun 3, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर श्री वर्मा ने दिव्यांग हितग्राही को प्रदान की ई-व्हीकल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा एक और कदम

शिवपुरी-  शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी क्रम में ग्राम अमोला निवासी दिव्यांग हितग्राही करू आदिवासी को आईआईटी मद्रास द्वारा जापानी तकनीक से विकसित ई-व्हीकल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने हितग्राही को ई-व्हीकल सौंपकर  भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।करू आदिवासी गांव में एक दुकान संचालित करते हैं। अभी उन्हें दुकान के लिए आवश्यक सामान लाने-ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और वे इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहते थे। इससे समय और संसाधनों दोनों की समस्या बनी रहती थी।

कलेक्टर श्री वर्मा ने दिव्यांग हितग्राही को प्रदान की ई-व्हीकल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा एक और कदम शिवपुरी- शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी क्रम में ग्राम अमोला निवासी दिव्यांग हितग्राही करू आदिवासी को आईआईटी मद्रास द्वारा जापानी तकनीक से विकसित ई-व्हीकल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने हितग्राही को ई-व्हीकल सौंपकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।करू आदिवासी गांव में एक दुकान संचालित करते हैं। अभी उन्हें दुकान के लिए आवश्यक सामान लाने-ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और वे इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहते थे। इससे समय और संसाधनों दोनों की समस्या बनी रहती थी।

Pichhore, Shivpuri | Jun 3, 2026

जनसुनवाई में पहुंचे सैकड़ों आवेदक
कलेक्टर श्री वर्मा के त्वरित निराकरण और सक्रियता से बड़ी आवेदकों की उम्मीद

शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के चलते आज जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई जनसुनवाई में 400 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री वर्मा ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर आवेदनों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के कड़े निर्देश दिए।

पोषण आहार राशि की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, खाते में मिले 65 हजार रुपए
जनसुनवाई के दौरान ग्राम सुनाज निवासी विनीता आदिवासी ने अपनी पोषण आहार राशि प्राप्त न होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को जांच के निर्देश दिए। विभाग द्वारा रिकॉर्ड में देखा गया और बैंक से त्वरित सत्यापन कराने पर ज्ञात हुआ कि विनीता द्वारा उपलब्ध कराए गए खाते में प्रतिमाह नियमित रूप से राशि जमा हो रही है। इस प्रकार जनसुनवाई के माध्यम से आवेदिका को उसके खाते में जमा ₹65,000 की संचित राशि की जानकारी मिली, जिसका उपयोग अब वह सुगमता से कर सकेंगी।

सौरभ गैंचर को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश मिला
एक अन्य महत्वपूर्ण प्रकरण में कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने  नगर पालिका परिषद शिवपुरी के दिवंगत कर्मचारी के पुत्र सौरभ गैंचर को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने पर सौरभ ने जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री वर्मा के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

रेडक्रॉस से दी 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता
जनसुनवाई में पहुंची मोनिका राठौर की आर्थिक स्थिति और उनके दिव्यांग बच्चे की परिस्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने आवेदिका को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मौके पर ही रेडक्रॉस से 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में पहुंचे सैकड़ों आवेदक कलेक्टर श्री वर्मा के त्वरित निराकरण और सक्रियता से बड़ी आवेदकों की उम्मीद शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की संवेदनशीलता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के चलते आज जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई जनसुनवाई में 400 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री वर्मा ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर आवेदनों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के कड़े निर्देश दिए। पोषण आहार राशि की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, खाते में मिले 65 हजार रुपए जनसुनवाई के दौरान ग्राम सुनाज निवासी विनीता आदिवासी ने अपनी पोषण आहार राशि प्राप्त न होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को जांच के निर्देश दिए। विभाग द्वारा रिकॉर्ड में देखा गया और बैंक से त्वरित सत्यापन कराने पर ज्ञात हुआ कि विनीता द्वारा उपलब्ध कराए गए खाते में प्रतिमाह नियमित रूप से राशि जमा हो रही है। इस प्रकार जनसुनवाई के माध्यम से आवेदिका को उसके खाते में जमा ₹65,000 की संचित राशि की जानकारी मिली, जिसका उपयोग अब वह सुगमता से कर सकेंगी। सौरभ गैंचर को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश मिला एक अन्य महत्वपूर्ण प्रकरण में कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी के दिवंगत कर्मचारी के पुत्र सौरभ गैंचर को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने पर सौरभ ने जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री वर्मा के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। रेडक्रॉस से दी 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता जनसुनवाई में पहुंची मोनिका राठौर की आर्थिक स्थिति और उनके दिव्यांग बच्चे की परिस्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने आवेदिका को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मौके पर ही रेडक्रॉस से 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Pichhore, Shivpuri | Jun 3, 2026

तहसील #करैरा के ग्राम #मुंगावली में रामनाथ नाम के व्यक्ति की मृत्यु वर्ष 2013 में हो गई थी। परन्तु सरपंच और सचिव के कारनामे देखिए कि मृत रामनाथ से वर्ष 2021-22 में 18 दिन मजदूरी करवाई गई और उसके खाते में 3414 रुपए मजदूरी भी डाली गई।
यहां तो यमराज से सेटिंग चल रही है मृत इंसान को जीवित कर देते हैं और फिर वापिस भेज देते हैं।
Collector Shivpuri अनुविभागीय अधिकारी & दंडाधिकारी अनुभाग करेरा SDM & SDO Karera

तहसील #करैरा के ग्राम #मुंगावली में रामनाथ नाम के व्यक्ति की मृत्यु वर्ष 2013 में हो गई थी। परन्तु सरपंच और सचिव के कारनामे देखिए कि मृत रामनाथ से वर्ष 2021-22 में 18 दिन मजदूरी करवाई गई और उसके खाते में 3414 रुपए मजदूरी भी डाली गई। यहां तो यमराज से सेटिंग चल रही है मृत इंसान को जीवित कर देते हैं और फिर वापिस भेज देते हैं। Collector Shivpuri अनुविभागीय अधिकारी & दंडाधिकारी अनुभाग करेरा SDM & SDO Karera

Pichhore, Shivpuri | Jun 3, 2026

*बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, आश्वासन पर हटे**  

*संवाददाता सुनील लोधी*

 आज रविवार, लगभग 1:00 बजे खनियाधाना तहसील के मायापुर-रनोद मार्ग पर स्थित राजापुर बस स्टैंड पर सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली समस्या से तंग आकर आज रविवार को चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पास सभी कागजात और बिजली बिल होने के बावजूद अधिकारी केवल तारीख पर तारीख दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में है। बिजली न होने से बच्चों को रातभर मच्छरों के बीच सोना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए भी करीब 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। करीब 3 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से बातचीत हुई। बिजली विभाग ने दो दिन में नया ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचाने का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आज रविवार लगभग 1:00 बजे चक्का जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में बिजली बहाल नहीं हुई तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

Pritam Lodhi Sunil Lodhi हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Jagatsingh Baghel सुनील लोधी पत्रकार Sukhdev Shingh Sonu Yadav लोधी समाज मध्य प्रदेश Amit Paderiya राकेश लोधी पत्रकार पिछोर Keransingh Lodhi सुनील लोधी किसान विजय राजपूत करारखेड़ा आजाद लोधी बैसोरा Collector Shivpuri PRO Shivpuri @

*बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, आश्वासन पर हटे** *संवाददाता सुनील लोधी* आज रविवार, लगभग 1:00 बजे खनियाधाना तहसील के मायापुर-रनोद मार्ग पर स्थित राजापुर बस स्टैंड पर सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली समस्या से तंग आकर आज रविवार को चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पास सभी कागजात और बिजली बिल होने के बावजूद अधिकारी केवल तारीख पर तारीख दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में है। बिजली न होने से बच्चों को रातभर मच्छरों के बीच सोना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए भी करीब 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। करीब 3 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से बातचीत हुई। बिजली विभाग ने दो दिन में नया ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचाने का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आज रविवार लगभग 1:00 बजे चक्का जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में बिजली बहाल नहीं हुई तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। Pritam Lodhi Sunil Lodhi हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Jagatsingh Baghel सुनील लोधी पत्रकार Sukhdev Shingh Sonu Yadav लोधी समाज मध्य प्रदेश Amit Paderiya राकेश लोधी पत्रकार पिछोर Keransingh Lodhi सुनील लोधी किसान विजय राजपूत करारखेड़ा आजाद लोधी बैसोरा Collector Shivpuri PRO Shivpuri @

Pichhore, Shivpuri | Jun 3, 2026

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने थाना पिछोर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिनांक 02.06.2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पिछोर आंतर्गत थाना पिछोर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके दौरान थाने के रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण रजिस्टरों, माल खाना, हावालात आदि को चैक किया एवं थाना परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना पिछोर पहुंचकर संधारित रिकॉर्ड का निरीक्षण करते हुए थाने पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अपराधियों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा थाने का औचक निरीक्षक करते हुए थाने पर आने वाले फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करने एवं उसकी समस्या के निदान के लिये तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराने, थाने में आगंतुकों के बैठने एवं उनके पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, थानो की हवालात में उचित सुरक्षा व्यवस्था करने, थाना क्षेत्र के वारंटियों पर कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक वारंट तामील कराने एवं थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिये अपराधियों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। #ShivpuriPolice #SPInspection #PichorThana #MPPolice - Pichhore News