*बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, आश्वासन पर हटे**
*संवाददाता सुनील लोधी*
आज रविवार, लगभग 1:00 बजे खनियाधाना तहसील के मायापुर-रनोद मार्ग पर स्थित राजापुर बस स्टैंड पर सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली समस्या से तंग आकर आज रविवार को चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पास सभी कागजात और बिजली बिल होने के बावजूद अधिकारी केवल तारीख पर तारीख दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में है। बिजली न होने से बच्चों को रातभर मच्छरों के बीच सोना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए भी करीब 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। करीब 3 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से बातचीत हुई। बिजली विभाग ने दो दिन में नया ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचाने का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आज रविवार लगभग 1:00 बजे चक्का जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में बिजली बहाल नहीं हुई तो वे दोबारा बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
Pritam Lodhi Sunil Lodhi हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Jagatsingh Baghel सुनील लोधी पत्रकार Sukhdev Shingh Sonu Yadav लोधी समाज मध्य प्रदेश Amit Paderiya राकेश लोधी पत्रकार पिछोर Keransingh Lodhi सुनील लोधी किसान विजय राजपूत करारखेड़ा आजाद लोधी बैसोरा Collector Shivpuri PRO Shivpuri @