कलेक्टर श्री वर्मा ने दिव्यांग हितग्राही को प्रदान की ई-व्हीकल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा एक और कदम
शिवपुरी- शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी क्रम में ग्राम अमोला निवासी दिव्यांग हितग्राही करू आदिवासी को आईआईटी मद्रास द्वारा जापानी तकनीक से विकसित ई-व्हीकल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने हितग्राही को ई-व्हीकल सौंपकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।करू आदिवासी गांव में एक दुकान संचालित करते हैं। अभी उन्हें दुकान के लिए आवश्यक सामान लाने-ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और वे इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहते थे। इससे समय और संसाधनों दोनों की समस्या बनी रहती थी।