राजकीय सी सैं स्कूल सनौली खुर्द में स्कूल में प्रांगण में विद्यार्थियों, अध्यापको के साथ सरपंच संजय त्यागी, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, जलालपूर स्कूल प्रिंसिपल विनोद रावल, सनौली कलां स्कूल प्रिंसिपल संजय रावल की अध्यक्षता में सुखा शांति की कामना को लेकर के हवन-यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरपंच संजय त्यागी ने कहा कि हम सभी को सबसे पहले स्कूल में सामुहिक रूप से ऐसे आयोजन करने चाहिएं जिससे स्कूल में भाई चारे के साथ-साथ स्कूल का वातावरण भी शुद्ध रहेगा और विद्यार्थियों को भी अपनी संस्कृति से जुडने बारे जानकारी मिलती हैं। इस दौरान प्रिंसिपल विनोद रावल जलालपूर ने कहा कि यज्ञ प्राचीन भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इससे वातावरण शुद्ध होने के साथ मन के विचार भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ का उद्देश्य समाज में सुख शांति, प्रेम और भाईचारा कायम रखने की कामना रहा। इस दौरान जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान भी युवा पीढ़ी को देना बेहद जरूरी है। केवल कागजी ज्ञान से नहीं, बल्कि व्यावहारिक और पारंपरिक रीति रिवाजों से भी विद्यार्थी बहुत कुछ सीखते हैं। इसलिए संस्थान का प्रयास रहता है कि बच्चों को नैतिक और सामाजिक ज्ञान भी दिया जाए। ताकि वह चरित्रवान और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में अपनी पहचान बना सकें। इस मौके पर स्कूल के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान अध्यापकगण सुनील शास्त्री, सुशील कुमार, राजपाल, जोगिन्द्र एडवोकेट, नवीन, धर्मबीर, पुजा, तन्नू, अंजली, भारती, शिवानी सहित अनेक मौजू रही।
Panipat, Panipat | Jul 7, 2026