कुंडम: पडरिया में घर के सामने अवैध शराब बेचते हुए महिला आरोपी गिरफ्तार, 8 लीटर कच्ची शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब सूचना मिली की एक महिला घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़ी है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए सरोजनी बाई को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 8 ली कच्ची शराब ज्वत कर मामला दर्ज किया ।