कुंडम: पिपरिया खेरमाई के पास चाय के ठेले पर खड़े युवक पर बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडे से हमला किया
खेरमाई के पास चाय के टपरे मे अपने साथियो के साथ खड़े विकास पटेल नीवासी पौड़ी के साथ पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद पटेल,बृंदा पटेल,आशीष पटेल ने विवाद कर रविवार की शाम 7 बजे लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी।घायल ने बताया की वह चाय टपरे पर खड़ा था इतने मे प्रमोद अपने साथियों के साथ आया और मारपीट की।