कुंडम: कुंडम में पिता की संदिग्ध मौत, बेटे के आवेदन पर कब्र से शव निकाला गया, पीएम के लिए भेजा
ग्राम कुड़िया में 40 दिन पहले भूरे सिंह की मौत को लेकर गुजरात मे रहने वाले मृतक के बेटे ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए एसडीएम को आवेदन देकर पोस्टमार्टम की मांग की।जिसपर एसडीएम और पुलिस के समक्ष मृतक भूरे सिंह के शव को कब्र से बुधवार दोपहर 2 बजे बाहर निकलवाकर मेडिकल पीएम के लिए भेजा गया।बेटे को शक है की उसके चाचा भागचंद से पिता का विवाद चल रहा था।