कुंडम: बस स्टैंड के पास सट्टा पट्टी लिखते हुए आरोपी गिरफ्तार, 710 रुपये और सट्टा पट्टी जब्त
कुंडम थाना पुलिस को गुरुवार की शाम 6 बजे सूचना मिली कि एक युवक बस स्टैंड के पास एक युवक अवैध लाभ अर्जित करने सट्टा पट्टी लिख रहा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए राजेश अहिरवार को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी और लगवाड़ी कि रकम 710 रु जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।