कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस का ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान जारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम करनपुर में चलित थाना लगाया
आज सोमवार 30 सितंबर की शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोंडागांव क्षेत्र के ग्राम करनपुर के साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाया गया। इस दौरान सउनि दिनेश पटेल ने ग्रामीणों को साइबर ठगी, नौकरी के नाम पर ठगी, खाद दिलाने के नाम पर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया। साथ ही, सर्राफा व्यापारियों को सतर्क रहने को कहा गया।