कोंडागांव: सरस्वती शिशु मंदिर गम्हरी में तीन दिवसीय खेलकूद का समापन, विधायक नीलकंठ टेकाम कार्यक्रम में शामिल हुए
सरस्वती शिशु मंदिर गम्हरी में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं बौद्धिक कार्यक्रम का सोमवार शाम 4 बजे भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम ने शिरकत की। उन्होंने कबड्डी के फाइनल मैच का शुभारंभ किया जिसमें भंडार सिवनी ने प्रथम और धनौरा विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।