कोंडागांव: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कोंडागांव नगर के SAGES जामकोटपारा और गुण्डाधुर कॉलेज में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम
आज मंगलवार की सुबह 10:00 बजे जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जामकोट पारा एवं शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नगर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं इस दौरान नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे मौजूद रहे।