बिसवां: परसिया गांव के पास सवारी लेकर जा रहे ई रिक्शा को कार ने पीछे से मारी टक्कर, 1 बालिका की हुई मौत व 7 लोग हुए घायल
थानगांव कस्बे से सवारियां लेकर रेउसा जा रहे ई रिक्शे को पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। कार की तेज रफ्तार में ई रिक्सा उसी में फंस कर कुछ दूरी तक खींचता चला गया। ई रिक्से में बैठे यात्रियों में सानिया पुत्री अनवर उम्र 10 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। ई रिक्शा में सवार सात अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं जिन्हे सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है।