पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र से करीब 45 लाख रुपये के मादक पदार्थ और ₹80 हजार नकद बरामद
पटना पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए बेऊर थाना क्षेत्र से करीब 45 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थों को बरामद किया है। शनिवार शाम 5:53 पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले की जानकारी दी है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पूछताछ के बाद तलाशी के दौरान 80 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।