पटना ग्रामीण: भूपेश बघेल का आरोप, भाजपा नेता वोट के लिए मुसलमानों को गाली देते हैं
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटना पहुंचने के बाद शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की भाजपा नफरत की राजनीति करती है और वोट लेने के लिए भाजपा के नेता मुसलमानों को गाली देते हैं। मौके पर भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा से ना तो देश संभाल रहा है और ना ही राज्य ही संभाल रहा है।