सरदारशहर: नाहरसरा गांव के किसानों का एसडीएम कार्यालय के आगे बिजली की समस्या को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी
एसडीएम कार्यालय के आगे बिजली की समस्या को लेकर नाहरसरा गांव के ग्रामीण और किसान पिछले तीन दिन से धरने पर बैठे हैं। तीसरे दिन धरने पर बैठे किसान सभा के किसान नेता रामकृष्ण छींपा ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि नाहरसरा गांव में बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई को बंद कर दिया था। 9 दिन हो गए लेकिन बिजली विभाग द्वारा नाहरसरा गांव की बिजली सप्लाई चालू नही हुई है।