सरदारशहर: ढाणी राणासर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिर्फ 4 शिक्षक, शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र व ग्रामीण धरने पर बैठे
ढाणी राणासर का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महज 4 शिक्षकों के सहारे चल रहा हैं। जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही हैं। इस विद्यालय में 250 के करीब छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं। चूलाल सरदारशहर तहसील के गांव ढाणी राणासर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्कूल के आगे धरना लगा रखा है।