सरदारशहर: नाहरसरा गांव में 7 दिन से बिजली बंद, आक्रोशित ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय के आगे धरना दूसरे दिन भी जारी
नाहरसरा गांव में पिछले सात दिनों से बिजली आपूर्ति बंद होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कृषि कुओं के नहीं चलने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के अधिकारी, जिनमें एसी चूरू आर.पी. वर्मा और सहायक अभियंता भानीपुरा विनोद धरना स्थल पर वार्ता के लिए पहुंचे। हालांकि, वार्ता में किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकल पाया।